Home » भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 में प्रभु श्री राम कथा का आयोजन 6 अक्टूबर से

भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 में प्रभु श्री राम कथा का आयोजन 6 अक्टूबर से

by Gurdeep Singh

भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 सी में 6 अक्टूबर से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रभु श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष एवं अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक प्रभु श्री राम कथा का गुणगान भजन कीर्तन सहित करेंगे। कथा के उपरांत भोजन प्रसाद इत्यादि की व्यवस्था भी रहेगी।
भगवान परशुराम भवन में स्थित पूजा स्थल के मुख्य पुजारी एवं श्री देवालय पूजक परिषद के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि कथा से पहले एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल से  सैक्टर 37 सी के अंदर होती हुई श्री सनातन धर्म मंदिर, सैक्टर 37 सी द्वारा अंतिम स्वागत सम्मान के बाद संपन्न होगी। कलश यात्रा मार्ग में स्थानीय श्रद्धालु निवासी परवीन शर्मा और प्रदीप शर्मा अपने अपने निवास स्थान से कलश यात्रा का स्वागत करेंगे।  महामण्डलेश्वर किन्नर गुरु स्वामी सोनाक्षी जी महाराज कलश यात्रा को वैदिक विधि से प्रारम्भ करेंगे।

You may also like

Leave a Comment