Home » महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और ज्ञान का प्रतीक, उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को दिखाती हैं सही राह : संजय टंडन

महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और ज्ञान का प्रतीक, उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को दिखाती हैं सही राह : संजय टंडन

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ : आज रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की जयंती पूरे भारतवर्ष के साथ साथ चण्डीगढ़ में भी धूमधाम से मनाई गई। आदि काव्य रामायण के रचयिता एवं संस्कृत साहित्य के नए युग का सूत्रपात करने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के पावन पर्व पर सेक्टर 24 के महर्षि शक्तिपीठ  भगवान वाल्मीकि जयंती पर सुबह से ही रामायण से जुड़े विशेष कार्यक्रम दीपदान रामायण का अखंड पाठ और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के सीनियर नेता संजय टंडन, आप पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह, सुभाष चावला, भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी, दीपा दुबे के अलावा कई  नेताओं ने शिरकत की, व भगवान वाल्मीकि महाराज जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। टंडन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को सत्य समानता  सद्धभाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। संजय टंडन ने झंडे की रस्म अदा करके आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को सत्य समानता  सद्धभाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। वहीं उत्तरी भारत अनुसूचित जाति जनजाति भलाई संगठन के प्रधान प्रेम शम्मी और वाल्मिकी भवन कमेटी के अध्यक्ष हाकम सरहदी ने कहा कि वाल्मीकि समाज भगवान वाल्मीकि जी की कलम के महत्व को समझ कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कराएं, क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से समाज शैक्षिक,सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अग्रसर होकर समाज का विकास कर सकता है। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर वाल्मीकि समाज को यह संकल्प लेना होगा कि समाज में व्याप्त आडंबर, अंधविश्वास, भूत- पूजा, नशाखोरी का त्याग कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने का समाज को संकल्प लेना होगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि आज के दिन सभी शहरवासी अपने अपने घरों मे दीप जलाए। मंदिर मे सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माथा टेकने के लिए लंबी-लंबी कतारों मे लग कर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। चंडीगढ़ सेवा भारती के प्रदीप गोयल और मीना शर्मा और उनके सदस्य द्वारा महर्षि वाल्मीकि भवन मे हवन यज्ञ किया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

सुबह से लेकर शाम तक मेले मे उमड़ी भीड़

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर सैक्टर 24 मे सुबह से लेकर शाम तक मेले में भीड़ उमड़ पड़ी व मंदिर में आए हुए लोगों ने खरीददारी भी की और बच्चों ने झूले पर लुत्फ उठाया।

You may also like

Leave a Comment