Chandigarh विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की सदस्यों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। दुर्गा वाहिनी की संयोजिका आफरीन सिंह और डॉ. संदीप कौर संधू ने शस्त्र पूजन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह नारी शक्ति, आत्मरक्षा, साहस तथा धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम में भव्या शर्मा, सुकृता शर्मा, दिव्यांशी गुप्ता, भव्या पॉल और इशिता ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पंजाब प्रांत विशेष प्रमुख एवं चंडीगढ़ विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री अंकुश गुप्ता, सहमंत्री पंकज शर्मा, महंत मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा और बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post उजागर सिंह की पुस्तक ‘पंजाब के अनमोल रत्न’ का हुआ लोकार्पण next post रामलीला मंच सनातन संस्कारों की पाठशाला : मोनिका भारद्वाज You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.