Chandigarh श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित by Gurdeep Singh October 29, 2026 written by Gurdeep Singh October 29, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी ब्लड रिसोर्स सेंटर, सेक्टर-37 चंडीगढ़ के सहयोग तथा जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और फिनेस इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ की सहभागिता से आयोजित शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के संयोजक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ फूलदार पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी के प्रमुख अजय दुबे ने समस्त विहंगम परिवार की ओर से श्री विज्ञानदेव जी महाराज को जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, आयोजकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के साथ समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post H.S.H Hereditary Prince Alois और H.R.H Hereditary Princess Sophie of Liechtenstein-Narender Modi next post व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्गऑनलाइन बिजनेस वाले कर्मठ व्यापारियों के लिए नुकसानदेह You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.