Home » श्री श्री 1008 सोनाक्षी नंद गिरि महाराज के सानिध्य में माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन

श्री श्री 1008 सोनाक्षी नंद गिरि महाराज के सानिध्य में माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन

by Gurdeep Singh

आज नवरात्रि की पावन अष्टमी के शुभ अवसर पर श्री श्री 1008 सोनाक्षी नंद गिरि महाराज जी के द्वार पर माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ कन्या पूजन करके किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का गुणगान कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर संजय टंडन, अरुण सूद एवं तरुण भंडारी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment