Home » श्री साईं रथ यात्रा में रामू राजस्थानी ग्रुप का शिव तांडव देख कर शहरवासी हुए दंग

श्री साईं रथ यात्रा में रामू राजस्थानी ग्रुप का शिव तांडव देख कर शहरवासी हुए दंग

by Gurdeep Singh

श्री साईं बाबा महासमाधि दिवस के उपलक्ष्य में आज विशाल श्री साईं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा का शुभारंभ साईं मंदिर परिसर से दोपहर को मध्याह्न आरती के तुरन्त बाद हुआ।
रथ यात्रा सेक्टर-30, 20, 21 और 22 से होते हुए एरोमा लाइट प्वाइंट पहुंची। इसके बाद सेक्टर-35, 34, 33 और 32 से होकर रथ यात्रा ने  वापस साईं मंदिर परिसर में पहुंचकर विश्राम लिया।
आयोजन के दौरान शाम 6 बजे सेक्टर-33 स्थित टेरेस गार्डन के नजदीक बाबा की धूप आरती की गई। इसके बाद भोग अर्पण किया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए चाय-प्रसाद एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई।
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न सेक्टरों में साईं भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में भी लंगर का आयोजन किया गया।

You may also like

Leave a Comment