Chandigarh सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापनमुख्यमंत्री से पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जारी करवाने व पत्रकार पेंशन बढ़ाने की मांग by Gurdeep Singh October 28, 2026 written by Gurdeep Singh October 28, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail प्रेस मान्यता नियम व पत्रकार पेंशन नियमों को सरल बनाकर सभी पत्रकारों को सुविधा देने की मांग लघु एवं मीडियम समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने व बस सुविधा पर किलोमीटर सीमा हटाने की मांग चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रदेश के पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्दी बनवाए जाने, पत्रकारों की पेंशन में बढ़ोतरी करने, प्रेस मान्यता नियमों व पत्रकार पेंशन नियमों को सरल बनाकर सभी पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, लघु एवं मीडियम समाचार पत्रों को नियमित रूप से विज्ञापन देने और पत्रकारों की निशुल्क बस सुविधा पर लगी किलोमीटर सीमा हटाने सहित पत्रकारों की अन्य सभी लंबित मांगे भी जल्दी लागू करवाने की मांग की है। सीएचजेयू के प्रतिनिधिमंडल यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व चेयरमैन बलवंत तक्षक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की और पत्रकारों की लंबित मांगों बारे एक ज्ञापन सौंपा। चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिए ज्ञापन में कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों को कर्मचारियों की तरह कैशलैस मेडिकल सुविधा देने का ऐलान किया था। अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया गया और पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल कार्ड नहीं मिले हैं। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश के सभी पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्दी जारी करवाए जाएं। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि सांध्य दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक अखबारों के पत्रकारों को मान्यता कार्ड पहले की तरह जारी करवाए जाए और लघु एवं मीडियम समाचार पत्रों को पहले की तरह नियमित रूप से विज्ञापन दिए जाएं। यूनियन ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के पत्रकारों को 15 हजार रुपए महीना पेंशन दी जा रही है। इमरजेंसी दौरान जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं, हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को हमेशा एक बराबर पेंशन मिलती रही है। कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी दौरान यातनाएं झेलने वाले व हिंदी आंदोलन के कार्यकर्ताओं की पेंशन बढ़ा दी गई है। जबकि पत्रकारों की पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। अब हरियाणा के मुकाबले अन्य राज्यों में भी पत्रकारों को हरियाणा से कहीं ज्यादा पेंशन मिल रही है, इसलिए हरियाणा के पत्रकारों की पेंशन में तुरंत बढ़ोतरी की जाए। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि पत्रकारों के प्रेस मान्यता नियमों व पत्रकार पेंशन नियमों को सरल बनाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को मान्यता मिल सके और पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ भी मिल सके । इसके अलावा सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों की निशुल्क बस सुविधा पर लगी किलोमीटर सीमा हटाने सहित पत्रकारों की अन्य सभी लंबित मांगे भी जल्दी लागू करवाने की मांग की। सीएचजेयू नेताओं ने बताया कि यूनियन प्रतिनिधिमंडल की बातों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना और मुख्यमंत्री का रुख पत्रकारों की मांगों के प्रति बेहद सकारात्मक था। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post अग्र महिला शक्ति ने अमित जिंदल की टीम को दिया पूर्ण समर्थनसमाजसेवा, महिला सम्मान और सामाजिक एकता के कार्यों को बताया समर्थन का आधार next post आईआईटी, रोपड़ में महिला सशक्तिकरण पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजितवीरांगना रानी अब्बक्का चौटा के शौर्य, त्याग एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को किया स्मरण You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.