Haryana हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती: आरती सिंह राव ने नए केंद्रों को दी मंजूरी by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 215FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और अन्य कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जींद जिला के गांव धतरथ में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति दी है , इसके भवन निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार , जिला नूंह के गांव साकरस में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मुख्यमंत्री द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा क़स्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय सामान्य अस्पताल में अपग्रेड करने की भी मंजूरी दी गई है। इनके अलावा , जींद जिला के ही गांव बिधराना में नया उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने बारे सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। गांव की पंचायत द्वारा सरकार को यह प्रस्ताव भी भेजा गया है कि जब तक इस उपस्वास्थ्य केंद्र का नया भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक ग्राम उक्त उपस्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के लिए पंचायत अपने स्तर पर भवन उपलब्ध करवाएगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि उक्त स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं जोड़ने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post मुख्यमंत्री ने ऊना में 260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला next post कैम्पा के तहत हरियाणा में ₹298 करोड़ की हरित कार्य योजना को मंजूरी You may also like हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का... October 29, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुजरात... October 29, 2026 गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित... October 28, 2026 गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ के... October 28, 2026 स्वदेशी महोत्सव-2026 का पोस्टर जारी, सामाजिक व धार्मिक... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता... October 26, 2026 *महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समतामूलक एवं संस्कारवान... October 26, 2026 भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के अनुयायियों के चरण... October 26, 2026 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में... October 26, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.