Home » इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास से मनाया प्री-करवा चौथ;

इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास से मनाया प्री-करवा चौथ;

by Gurdeep Singh

जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी पूजा सामग्री

चण्डीगढ़ : इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ प्री-करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया
क्लब की और जानकारी देते हुए अनिता मिड्ढा ने बताया कि इस रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने समाज की सभी महिलाओं को एक बेहद खूबसूरत संदेश दिया। क्लब की सदस्यों ने कहा कि परिवार और अपनी तमाम जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ हर महिला को अपने लिए भी समय निकालना चाहिए और खुशियों के पलों को खुलकर जीना चाहिए।
 सदस्यों ने अपने व्यक्तिगत सहयोग से आसपास की जरूरतमंद महिलाओं के बीच मेहंदी के कोन और करवा चौथ की पूजा से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी इस पावन त्योहार को पूरे आत्मसम्मान और आनंद के साथ मना सकें।
क्लब की पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा, “हमारे त्योहारों की खुशियां केवल अपने घरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के हर तबके तक पहुंचनी चाहिए। सच्चा उत्सव और वास्तविक खुशी वही है, जिससे हम दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कान ला सकें।”
इस कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार की बधाई दी। कार्यकर्म उपरांत सभी मेंबर्स को लंच दिया गया।

You may also like

Leave a Comment