Chandigarh उत्तराखण्ड जन चेतना मंच द्वारा वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का भव्य आयोजनबुजुर्गों ने पहाड़ी गीतों, शेरो-शायरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया खुशनुमा समय by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 6FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : उत्तराखण्ड जन चेतना मंच, चण्डीगढ़ द्वारा गढ़वाल भवन, सेक्टर-29, में वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्तराखण्ड के गढ़ समाज से जुड़े 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए बुजुर्गों ने पहाड़ी गीतों, लोक संगीत और शेरो-शायरी का भरपूर आनंद लिया। समारोह का माहौल हंसी-खुशी, अपनत्व और आपसी मेल-मिलाप से सराबोर रहा।मंच के प्रधान दीपक असवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड जन चेतना मंच पिछले कई वर्षों से समाजसेवा और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। इनमें रक्तदान शिविर, पौधारोपण, धार्मिक आयोजन तथा सिद्धपीठ स्थलों पर लंगर सेवा जैसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त मंच प्रत्येक वर्ष उत्तराखण्ड के विभिन्न गांवों में जाकर जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी दवाइयां, बच्चों को स्टेशनरी सामग्री तथा बुजुर्गों को हड्डियों से संबंधित सहायक उपकरण वितरित करता है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष ट्राइसिटी में पहली बार मंच द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस प्रकार के मिलन समारोह की पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनमें सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजन वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने, अपने अनुभव साझा करने और पुराने मित्रों एवं परिचितों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं।मंच के महासचिव हुकम रावत ने बताया कि समारोह में सुप्रीम गढ़वाल सभा के प्रधान शंकर सिंह पंवार, उपप्रधान बलवंत बिष्ट, महासचिव बीरेंद्र सिंह कंडारी, माल सचिव मान सिंह भंडारी तथा उत्तराखण्ड भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त मंच के वरिष्ठ उपप्रधान सोहन सिंह गुसाईं, उपप्रधान अनिल पंवार, कोषाध्यक्ष ज्वाला भंडारी, कोषनिरीक्षक सोहन बुटोला, सांस्कृतिक सचिव सोम कुकरेती, संगठन सचिव अनूप रावत एवं विमल असवाल तथा मंच के सलाहकार बलवंत बिष्ट, दीपक उनियाल, रघुबीर पंवार एवं उमेद बिष्ट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि उम्र केवल एक संख्या है, जीवन को उत्साह, उमंग और सकारात्मकता के साथ जीने का कोई निर्धारित समय नहीं होता। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान, उनकी खुशियां तथा उनका स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी बैठक में दिसंबर में तीसरे अंतर-सदस्य क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित next post सीबीएम की मांग पर चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.