Chandigarh टेंडर के बाद एक सप्ताह चली सुपर सक्शन मशीन, फिर बंद हुई सेवा; ट्रैक्टर भेजने पर भी उठे सवाल by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail हेलो माजरा, वार्ड नंबर 20 में सीवरेज सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीन का टेंडर होने के बावजूद मशीन की नियमित उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह का कहना है कि टेंडर होने के बाद शुरुआत में लगभग एक सप्ताह तक मशीन क्षेत्र में आई, लेकिन उसके बाद मशीन नियमित रूप से आना बंद हो गई। अरविंद सिंह के अनुसार, कल रात भी सुपर सेक्शन मशीन के स्थान पर ट्रैक्टर भेजा गया, जिसे बाद में वापस भेज दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुपर सेक्शन मशीन के लिए टेंडर हुआ है तो उसके स्थान पर बार-बार दूसरे साधन क्यों भेजे जा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर स्पष्ट किया जाए कि मशीन नियमित रूप से क्यों नहीं लाई जा रही है। यदि ठेकेदार टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं कर रहा है तो नियमों के तहत कार्रवाई, आवश्यकता पड़ने पर टेंडर समाप्त करने और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने पर विचार किया जाए। अरविंद सिंह ने यह भी मांग की कि हर दिन हेलो माजरा क्षेत्र में मशीन की मौजूदगी और सीवरेज सफाई कार्य की फोटो/जियो-टैग्ड रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम कमिश्नर को भेजी जाए तथा संबंधित ग्रुप में भी साझा की जाए, ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिस दिन मशीन क्षेत्र में नहीं आएगी, उस दिन की शिकायत संबंधित अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई जाएगी। उनका कहना है कि टेंडर जनता की सुविधा के लिए हुआ है, केवल कागजों पर दिखाने के लिए नहीं। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post CM fulfils commitment to children, releases Rs. 4 crore for new school buildings next post शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का गौरव, क्रिकेट में जीता रजत पदक You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.