Chandigarh एनटीडब्ल्यूबी बैठक में व्यापारियों के लिए “डिज़ीदुकान” लॉन्च, एमएसएमई व जीएसटी मुद्दे उठे by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 191FacebookTwitterPinterestEmail नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की 9वीं बैठक नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में एनटीडब्ल्यूबी के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने चण्डीगढ़ के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए बैठक में भाग लिया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 27 सदस्य उपस्थित रहे और व्यापारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दे उठाए। व्यापार से संबंधित भारत सरकार के 9 मंत्रालयों के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की सहायक संस्था ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) द्वारा देशभर में व्यापारियों के लिए बी2बी ऑनलाइन बिक्री एवं खरीद के लिए “डिज़ीदुकान” नामक एक डिज़ीटल पहल प्रस्तुत कर लॉन्च की गई। अपने स्वागत भाषण में सुनील जे. सिंघी ने व्यापार कल्याण से जुड़े प्रमुख उपायों जैसे वन-टाइम एफएसएसएआई लाइसेंस, “डिज़ीदुकान” लॉन्च, जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026, बैंकों से 20 लाख रुपये तक बिना गारंटी ऋण की सुविधा और जीएसटी सुधारों का उल्लेख किया। बैठक में चरंजीव सिंह ने एक ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मांग की कि कंपोजिट डीलरों द्वारा व्यावसायिक भवन मालिकों को दिए जाने वाले किराए पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया जाए, क्योंकि ऐसे व्यापारी इनपुट टैक्स क्रेडिट के पात्र नहीं होते, जिससे उनकी संचालन लागत बढ़ती है। उन्होंने यह भी मांग की कि एमएसएमई अधिनियम के सभी लाभ व्यापारियों को भी दिए जाएं, जिनमें आसान बैंक ऋण, ब्याज दर में सब्सिडी और बकाया राशि की वसूली के लिए समाधान एमएसएमई पोर्टल के माध्यम से सुविधा शामिल हो। “डिज़ीदुकान” को ओएनडीसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉन्च किया गया है, जो वितरकों और थोक विक्रेताओं को बी2बी ऑनलाइन बिक्री करने और खुदरा विक्रेताओं को आसानी से सामान प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। यह डीपीआईआईटी की पहल है, जो देशभर के छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल रूप से अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु खुला रहेगा। सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने डीपीआईआईटी की “डिज़ीदुकान” पहल का स्वागत किया और व्यापारियों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने व्यापार को बढ़ाएं। ये जानकारी सीबीएम के उपाध्यक्ष एवं आधिकारिक प्रवक्ता दिवाकर सहूंजा ने दी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम का रिपोर्ट कार्ड है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी next post मुख्यमंत्री ने ऊना में 260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला You may also like हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल... October 5, 2026 निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार... October 5, 2026 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई द्वारा... October 5, 2026 धी जयंती पर ‘बापू का संदेश–हमारा संकल्प’ नुक्कड़... October 5, 2026 साहित्य, गीत और जीवन-दर्शन से सजी सीएससीए की... October 5, 2026 हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174... October 5, 2026 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें... October 5, 2026 नमन बुजुर्गों को : चण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन... October 5, 2026 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई शॉर्ट फिल्म... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.