Haryana नैतिक साहस और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे महात्मा ज्योतिबा फुले: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 179FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म-चिंतन और समाज हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने आंदोलनों के माध्यम से समाज में जागृति लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए नारी सशक्तिकरण के विचार को मजबूत कर रहे हैं। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज गोहाना में महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म भले ही एक साधारण परिवार में हुआ, लेकिन शुरुआती जीवन में आई चुनौतियां उनकी शिक्षा, साहस और समाज के प्रति समर्पण को नहीं रोक पाई। उनका जीवन यह दर्शाता है कि मानव जीवन में भले ही कितनी परेशानी आएं, लेकिन इंसान को मेहनत करते हुए ज्ञान हासिल करना चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का विचार था कि ज्ञान किसी एक वर्ग की संपत्ति नहीं, बल्कि ऐसी शक्ति है जिसे सभी में सांझा किया जाना चाहिए। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में लड़कियों और वंचितों के लिए उस समय स्कूल खोलने की बात कही, जब समाज के एक बड़े हिस्से को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार को देश में बीते 11 सालों से लागू कर रहे हैं। आज केंद्र व हरियाणा की सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बना रही है जिसमें युवा सवाल पूछें, नई चीज सीखें और अनुसंधान के लिए प्रेरित हों। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन आज भी समाज को यह संदेश देता है कि शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही देश को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. अरविंद शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौक के सौंदर्यीकरण के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post किसानों की फसल का हर दाना खरीदेगी सरकार: बाबैन मंडी में मुख्यमंत्री का दौरा next post बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा You may also like हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली... October 5, 2026 हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर... October 5, 2026 गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती... October 5, 2026 गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का... October 5, 2026 AAP की शिक्षा क्रांति की पोल उसके अपने... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर स्थित... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.