ChandigarhLatest पवन कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सुनीं राजस्थान समाज की प्रमुख समस्याएं by Gurdeep Singh October 7, 2026 written by Gurdeep Singh October 7, 2026 11FacebookTwitterPinterestEmail “समाज की सेवा और राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता” के उद्देश्य से राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ओर से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हाउस, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में “चाय पर चर्चा–हक की चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़ जितेंद्र पाल मल्होत्रा रहे। कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में पवन कुमार की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने राजस्थान समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करने, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा समाज की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से सामने रखने की पहल की। राजस्थान समाज की एकजुटता और राजनीतिक-सामाजिक भागीदारी को लेकर पवन कुमार ने अपनी बात रखते हुए राजस्थान समाज के लिए “राजस्थान प्रकोष्ठ” के गठन की मांग रखी, ताकि समाज की समस्याओं और मांगों को संगठित रूप से उचित मंच तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में गजानंद शर्मा सहित राजस्थान समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जितेंद्र पाल मल्होत्रा के पहुंचने पर राजस्थान समाज की ओर से उनका भव्य एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। देवी सिंह एवं मनीष मारवाह ने पगड़ी पहनाकर, जबकि पवन कुमार एवं संजीव ग्रोवर ने परना पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक के दौरान ट्राइसिटी में रह रहे राजस्थान समाज के लोगों ने अपने कार्यक्षेत्र एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को जितेंद्र पाल मल्होत्रा के समक्ष रखा। एम.पी. शर्मा, नरेश, लोकेंद्र, कैलाश एवं पवन कुमार ने विस्तार से अपने विचार रखे। पवन कुमार ने राजस्थान समाज की राजनीतिक एवं संगठनात्मक भागीदारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भाजपा में विभिन्न राज्यों के लिए प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। इसी प्रकार राजस्थान समाज के लिए भी राजस्थान प्रकोष्ठ का गठन होना चाहिए। उन्होंने पार्टी एवं शहर की विभिन्न समितियों में राजस्थान समाज की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही चंडीगढ़ में रहने वाले राजस्थान के परिवारों की संख्या और स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम चुनावों में पार्टी की प्रक्रिया एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार स्थानीय योग्य कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात रखी। बैठक में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को चंडीगढ़ में उचित मंच देने पर भी चर्चा हुई। गणगौर और तीज जैसे राजस्थान के प्रमुख त्योहारों को सामाजिक एवं संगठनात्मक स्तर पर आयोजित करने का सुझाव भी रखा गया। जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने राजस्थान समाज की ओर से रखी गई बातों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें उचित स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पवन कुमार, गजानंद शर्मा, देवी सिंह, मनीष मारवाह, संजीव ग्रोवर, एम.पी. शर्मा, नरेश, लोकेंद्र, कैलाश, विजय कुमार, मोहनलाल, हरिप्रसाद, रविंद्र सिंह, राजकुमार, अशोक भोमिया, निर्मल सिंह, ओंकार सिंह, अमित सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कमल किशोर, ओम प्रकाश, सुमेरमल, इंदर सिंह, राधेश्याम, शुभम, संतोष वर्मा, सुनील एवं विजेंद्र सिंह सहित राजस्थान परिवार ट्राइसिटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान समाज की एकजुटता, सामाजिक सम्मान, सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय समस्याओं और संगठनात्मक भागीदारी को लेकर सार्थक संवाद की एक महत्वपूर्ण पहल हुई। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post गो माता के रोम-रोम में 33 कोटि देवता वास करते हैं : गोपालमणि next post हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा) पर पुष्प अर्पित करते हुए। You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 H.S.H Hereditary Prince Alois और H.R.H Hereditary Princess... October 28, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.