Home » भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान परशुराम भवन में प्रभु श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान परशुराम भवन में प्रभु श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

by Gurdeep Singh

प्रभु श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 से लगभग सौ से भी अधिक महिलाएं सिर पर सुंदर मंगल कलश धारण किये हुए निकलीं जिसे किन्नर गुरु महामंडलेश्वर स्वामी सोनाक्षी जी महाराज ने और भी सुशोभित बनाते हुए यात्रा का मार्ग दर्शन किया। माता मनसा देवी मंदिर से पधारे 21 संस्कृत विद्यार्थियों ने भी शुभ कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा से पहले वैदिक रीति से गणेश एवं कलश पूजन स्वस्तिवाचन से मंगलाचरण किया गया। भव्य कलश यात्रा के समापन उपरांत आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने गोस्वामी तुलसी दास रचित महान काव्यग्रंथ श्री रामचरित मानस में वर्णित श्लोक द्वारा कथा प्रारंभ की। सर्वप्रिय प्रसिद्ध नेता संजय टंडन जी भी अपने सहयोगियों सहित कथा में उपस्थित हुए। कथा व्यास ने उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया। आयोजक श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि पांच दिवसीय कथा 10 अक्टूबर तक चलेगी और प्रतिदिन कथा उपरांत भोजन की व्यवस्था रहेगी।

You may also like

Leave a Comment