Chandigarh मोहाली में पंजाब राज्य सेरेब्रल पाल्सी व्हीलचेयर एथलेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट के ज़ोन 2, 3 और 4 ने सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफओ) के सहयोग से आज नेबरहुड पार्क, फेज़ 11, मोहाली में ‘पंजाब राज्य सेरेब्रल पाल्सी व्हीलचेयर एथलेटिक प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया।इस विशेष अवसर पर इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरन जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ सीपीएसएफआई के अध्यक्ष राजेश तोमर और सीपीएसएफआई के चेयरमैन सुदर्शन लिखी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन गणमान्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा एथलीटों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहित किया।इस नेक कार्य को सफल बनाने के लिए पीडीसी नीरू खट्टर (ज़ोनल चेयरमैन, ज़ोन 3), पीडीसी सीमा कपूर (ज़ोनल चेयरमैन, ज़ोन 4) और डिस्ट्रिक्ट ईएसओ पीडीसी कांता कपूर ने इनर व्हील के सदस्यों को आगे आने, वित्तीय योगदान देने और समर्थन करने के लिए अथक प्रयास रहेंगे इसके साथ ही, ज़ोनल क्लब कोऑर्डिनेटर (जेडसीसी) ज्योति और पूर्व अध्यक्ष अनीता मिड्ढा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विशेष योगदान दिया। जेडसीसी रीता काक और जेडसीसी आंशु ने अपने-अपने ज़ोन के क्लबों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि अजीत सिंह और सुश्री बबीता ने तकनीकी सहायता प्रदान कर इस आयोजन को मुकम्मल बनाने में पूरी मदद की।इस खेल प्रतियोगिता में सुदूर बठिंडा सहित पूरे पंजाब से आए 35 युवा एथलीटों ने शॉट पुट (गोला फेंक) और क्लब थ्रो स्पर्धाओं में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अपने कोच, माता-पिता और सहायक स्टाफ के साथ आए इन असाधारण बच्चों ने मैदान पर अद्भुत साहस का प्रदर्शन किया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि शारीरिक चुनौतियाँ कभी भी सपनों की उड़ान और आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति को कम नहीं कर सकतीं।बच्चों के प्रोत्साहन और सराहना के लिए इनर व्हील की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, पुरस्कार, भागीदारी प्रमाणपत्र, जलपान और दोपहर का भोजन प्रदान किया गया। बच्चों के साथ आए माता-पिता के निरंतर सहयोग और समर्पण को नमन करते हुए इनर व्हील के सदस्यों द्वारा उन्हें भी स्नेह प्रतीक देकर सम्मानित किया गया और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण पर बना विशेष प्लान next post नवरात्रि के प्रथम शुभ दिन पूजा-अर्चना के साथ आरयूबी 123-सी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.