Home » वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह के समर्थन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह के समर्थन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

by Gurdeep Singh

आज वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में बलजीत सिद्धू और पार्षद सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में गाँव के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी इंद्रजीत सिंह को वार्ड नंबर 09 से पार्षद पद का टिकट प्रदान करती है, तो गाँव के सम्मानित लोग उन्हें अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देंगे।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि इंद्रजीत सिंह एक पढ़े-लिखे, योग्य एवं युवा उम्मीदवार हैं, जो वार्ड नंबर 09 की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से प्रयास करने की क्षमता रखते हैं।

बलजीत सिद्धू ने आशा जताई कि भारतीय जनता पार्टी इस गाँव के युवा नेता इंद्रजीत सिंह के बारे में अवश्य विचार करेगी, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment