Home » शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित 

शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित 

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 40-डी में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय सद्भाव का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में भी भाग लिया। उन्होंने आकर्षक पोस्टरों एवं प्रेरणादायक नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महत्व दर्शाया।

प्रातःकालीन सभा में प्रधानाचार्य प्रेम सिंह खिमटा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पटेल जी ने रियासतों का एकीकरण करके भारत को एक सूत्र में बाँधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, अनुशासन, समर्पण एवं एकता की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि एकता हमारी शक्ति है और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

You may also like

Leave a Comment