Home » श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-डी में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया*

श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-डी में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया*

by Gurdeep Singh

श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-डी में आज विजयदशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्री राम द्वारा रावण वध का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही पूरा पंडाल “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि दशहरा हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment