HaryanaInternationalLatest सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब और हरियाणा मूल के उद्योगपतियों ने की महत्वपूर्ण बैठक by Gurdeep Singh October 7, 2026 written by Gurdeep Singh October 7, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर भारतीय समुदाय देश का गौरव बढ़ा रहा है। सिंगापुर जैसे आधुनिक और विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में भारत का परचम लहराने वाले प्रवासी भारतीयों के पुरुषार्थ पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का वैश्विक स्तर पर प्राप्त अनुभव और विशेषज्ञता भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने उद्योगपतियों से हरियाणा में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने तथा प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर ने सीमित भौगोलिक क्षेत्र और संसाधनों के बावजूद दूरदर्शी आर्थिक नीतियों, बेहतर आधारभूत ढांचे, सुशासन और कानून-व्यवस्था के बल पर स्वयं को विश्व के प्रमुख व्यापारिक एवं आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी निवेशकों को बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचा, सुशासन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और आज देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश में निवेश, बुनियादी ढांचे, रोजगार और उद्यमिता के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान करने का कार्य किया है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਇਸਤਰੀ ਵਿੰਗ ਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੀ ‘ਮਾਵਾਂ ਧੀਆਂ ਦੀ ਲਲਕਾਰ-ਬੰਦ ਕਰਾਵਾਂਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਵਪਾਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਮਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਇਹ ਸਮਰਥਨ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਝਾੜੂ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣਾ ਆਧਾਰ ਅਤੇ ਭਰੋਸਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾ ਗਵਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। next post हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक You may also like ਰਾਸ਼ਟਰਪਿਤਾ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ... October 7, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और हरियाणा के... October 7, 2026 ਅੱਜ ਧੂਰੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ 47 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ... October 7, 2026 ਧੂਰੀ ਰੈਲੀ ਦੇ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਨੇ ਸਾਬਤ ਕਰ... October 7, 2026 सिंगापुर में Gardens by the Bay का भ्रमण... October 7, 2026 एक कार्यकर्ता का जीवन संगठन को समर्पित रहता... October 7, 2026 ये आकाशवाणी है – आज मन की बात... October 7, 2026 ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਰ ਮਾਂ ਅਤੇ ਭੈਣ ਦੀ ਪੁਕਾਰ... October 7, 2026 एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे 29वें वायुसेना प्रमुख October 7, 2026 ਧੰਨਵਾਦ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਵਾਲਿਓ! October 7, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.