Chandigarh हिमाचल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने पृथी सिंह प्रजापति को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 16FacebookTwitterPinterestEmail हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की जीबीएम की बैठक सेक्टर-23 डी स्थित मुनि मंदिर में आयोजित की गई। महासभा की यह बैठक प्रत्येक छह महीने में आयोजित की जाती है। बैठक में लगभग 210 सदस्यों ने भाग लिया तथा महासभा की पिछले पांच महीनों की गतिविधियों, कार्यक्रमों, वित्तीय विवरण और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने की। महासचिव (ऑपरेशंस) संजीव शर्मा ने पिछले पांच महीनों के दौरान महासभा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की। वित्त सचिव दीपक शर्मा ने पिछले कार्यक्रमों के आयोजन पर हुए खर्चों का विवरण प्रस्तुत किया। महासचिव (एडमिन) शिविंदर मंधोत्रा ने पिछले पांच महीनों के दौरान महासभा के कार्यों, गतिविधियों और संगठनात्मक विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, मुख्य सलाहकार एम.एल. राणा ने महासभा के ऑडिट से संबंधित जानकारी और अपनी रिपोर्ट बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने स्वास्थ्य लाभ लेकर वापिस आये अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। उनकी वापसी को लेकर उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर महासभा की ओर से आगामी 25 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कैंप आयोजित करने की घोषणा भी की गई। महासभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा की गई।इस अवसर पर मुनि मंदिर के वरिष्ठतम पुजारी पंडित दीप चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में महासभा के चेयरमैन भागीरथ शर्मा, सलाहकार संतोष भारद्वाज, सलाहकार के.सी. वर्मा, महिला विंग से सरगुन अरोड़ा एवं रेखा शर्मा सहित कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सदस्यों ने महासभा के कार्यों, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले पांच महीनों के कार्यों की जानकारी सदस्यों तक पहुंचाना, वित्तीय विवरण एवं ऑडिट संबंधी जानकारी साझा करना तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ हिमाचली संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर कार्यरत है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post नवरात्रि के प्रथम शुभ दिन पूजा-अर्चना के साथ आरयूबी 123-सी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू next post सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट पुनर्निर्धारित You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.