Chandigarh आ रहे हैं वो मेरे साईं… by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail आज शिरडी के साईं बाबा का 108वां महासमाधि दिवस था। बाबा ने 15 अक्तूबर, 1918 को विजयदशमी के दिन शिरडी में समाधि ली थी। इस अवसर पर यहाँ से. 29 स्थित श्री साईं धाम में बाबा का महासमाधि दिवस मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध गायक परवीन मुद्गल ने इस अवसर पर साईं संध्या के तहत साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिसमें उन्होंने आ रहे हैं वो मेरे साईं, मुझे तुमने बाबा बहुत कुछ दिया है, हमसे रूठो ना बाबा, बड़ी दूर से हैं आये कुछ ग़म तुझे सुनाने, साईं तेरे यहां कमी नहीं, इस दिल का हाल बाबा तू जाने आदि दिल को छू लेने वाले भजन गाकर भक्तों को निहाल कर दिया। इससे पहले रोजाना की भांति सुबह कांकड़ आरती हुई व तत्पश्चात आज विशेष आयोजन के तहत साईं जी का मंगल स्नान हुआ जिसमें पुरुष भक्तजनों ने अपने हाथों से बाबा को स्नान करवाया। उसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तजन लाइनों में लग गए थे व सारा दिन बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। देर शाम को बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया था। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह के समर्थन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित next post हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली जिला जींद में गांव फतेहगढ़ में द्वितीय विश्व युद्ध के वीर योद्धा स्वर्गीय चौधरी सुरत सिंह अहलावत के सम्मान में गौरव पट्ट अनावरण करते हुए। You may also like वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.