Chandigarh इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास से मनाया प्री-करवा चौथ;जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी पूजा सामग्री by Gurdeep Singh October 28, 2026 written by Gurdeep Singh October 28, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ प्री-करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गयाक्लब की और जानकारी देते हुए अनिता मिड्ढा ने बताया कि इस रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने समाज की सभी महिलाओं को एक बेहद खूबसूरत संदेश दिया। क्लब की सदस्यों ने कहा कि परिवार और अपनी तमाम जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ हर महिला को अपने लिए भी समय निकालना चाहिए और खुशियों के पलों को खुलकर जीना चाहिए। सदस्यों ने अपने व्यक्तिगत सहयोग से आसपास की जरूरतमंद महिलाओं के बीच मेहंदी के कोन और करवा चौथ की पूजा से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी इस पावन त्योहार को पूरे आत्मसम्मान और आनंद के साथ मना सकें।क्लब की पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा, “हमारे त्योहारों की खुशियां केवल अपने घरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के हर तबके तक पहुंचनी चाहिए। सच्चा उत्सव और वास्तविक खुशी वही है, जिससे हम दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कान ला सकें।”इस कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार की बधाई दी। कार्यकर्म उपरांत सभी मेंबर्स को लंच दिया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू next post अमित जिंदल व उनकी टीम के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, दावा – हमारी टीम जीतेगीमहिला कोलीजियम सदस्य सुदेश गुप्ता के आवास पर की बड़ी बैठक You may also like आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 अग्र महिला शक्ति ने अमित जिंदल की टीम... October 28, 2026 चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के... October 28, 2026 कांग्रेसी नेता द्वारा नालागढ़ के 600 साल पुराने... October 28, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं... October 28, 2026 महिला केंद्रित अधिनियम और सुरक्षा योजनाएँ शीर्षक से... October 28, 2026 चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.