Chandigarh इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलानपीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने और ठगी गई रकम वापस करवाने के लिए छेड़ा जाएगा संघर्ष, पंजाब सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग चण्डीगढ़ : पंजाब सहित अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ हो रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से हरि सिंह नलवा गुरु हरसहाय संस्था की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने ऐलान किया कि इमिग्रेशन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ जल्द ही पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जत्थेदार जतिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कुछ इमिग्रेशन एजेंट विदेश भेजने का झांसा देकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों से लाखों रुपये की कथित ठगी कर रहे हैं। कई परिवार अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा चुके हैं और इंसाफ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे पीड़ित परिवारों की आवाज बनकर उन्हें इंसाफ दिलाने और ठगी गई रकम वापस करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जब तक पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक संस्था का संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन और अदालतों का सहारा भी लिया जाएगा। जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की कि इमिग्रेशन और ट्रैवल एजेंटों के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। प्रत्येक एजेंट का पंजीकरण और उसकी पूरी जांच अनिवार्य की जाए। बिना लाइसेंस कारोबार करने और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था का किसी के साथ कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों को इंसाफ दिलाना तथा पंजाब के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने दोहराया कि जब तक पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिलता और उनकी मेहनत की कमाई वापस नहीं करवाई जाती, तब तक संस्था की ओर से संघर्ष जारी रखा जाएगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रांत एवं चण्डीगढ़ एनवॉयरमेंटल ग्रुप द्वारा 3,000 स्ट्रॉबेरी के फलदार पौधों का वितरण next post हल्लोमाजरा में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने दिखाई संगठन की ताकत चण्डीगढ़ : You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.