Chandigarh खाताधारक अपने पुराने बैंक खातों, एफडी/आरडी, बीमा पॉलिसियों एवं अन्य वित्तीय संपत्तियों की जाँच करने तथा बिना दावे वाली राशि के लिए आवश्यक दावा प्रक्रिया पूरी करें : निधि भार्गव, महाप्रबंधक, पीएनबी by Gurdeep Singh October 26, 2026 written by Gurdeep Singh October 26, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” एवं वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चण्डीगढ़ : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती निधि भार्गव, महाप्रबंधक, पीएनबी, संजीव झा, उप महाप्रबंधक, चंडीगढ़ सर्कल, सिमरनदीप सिंह, एलडीओ, आरबीआई, अश्विनी कुमार, डीडीएम, नाबार्ड सहित वरिष्ठ अधिकारी, बैंकर्स, बैंक मित्र एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने वित्तीय समावेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से पीएमजेडीवाई,पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई एवं एपीवाई जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने तथा केवाईसी, सीकेवाईसी और नॉमिनेशन को अद्यतन रखने की अपील की। उन्होंने “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत नागरिकों को अपने पुराने बैंक खातों, एफडी/आरडी, बीमा पॉलिसियों एवं अन्य वित्तीय संपत्तियों की जाँच करने तथा बिना दावे वाली राशि के लिए आवश्यक दावा प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने आरबीआई के उद्गम पोर्टल के माध्यम से अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की जानकारी प्राप्त करने के संबंध में भी जागरूक किया। महाप्रबंधक महोदया ने बैंकर्स एवं बैंक मित्रों से आग्रह किया कि अभियान को केवल औपचारिकता न बनाकर प्रत्येक पात्र नागरिक तक वास्तविक वित्तीय सेवाओं का लाभ पहुँचाने का माध्यम बनाया जाए। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत next post 24×7 पानी परियोजना के बाद मनीमाजरा में धंसती सड़कें बनीं हादसों का खतरा, प्रशासन तय करे जिम्मेदारी : राजबीर सिंह भारतीय You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.