Home » चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया

चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया

by Gurdeep Singh

 श्री विश्वकर्मा रामलीला क्लब, रामदरबार में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी पवन कुमार शर्मा (संस्थापक, राजस्थान परिवार) का क्लब की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस शुभ अवसर पर चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य अतिथि पवन कुमार शर्मा द्वारा क्लब के प्रधान संतोष कुमार वर्मा एवं चेयरमैन देवी सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य रामदरबार कॉलोनी के बच्चों एवं युवाओं को इन होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों से प्रेरित करना है, ताकि वे भी शिक्षा, मेहनत और लगन के बल पर अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें।

हमारा प्रयास है कि रामदरबार कॉलोनी का प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करे, अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करे तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ, उज्ज्वल और बेहतर भविष्य का निर्माण करे।

बच्चों की सफलता समाज और देश का गौरव है। हम सभी प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं तथा मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर प्रधान संतोष कुमार वर्मा, चेयरमैन  देवी सिंह, सह-निदेशक मणि गोस्वामी व सह-निर्देशक राजेश नागरवाल भी उपस्थित रहे।

अन्य उपस्थित सदस्यों में नंद राम संगम, शुभम धनवाल, लेखराज धवन, राधे जोहर, दीपक गोयल, नत्थू राम गुप्ता, मोहन लाल मेहरा, सतपाल मेहरा आदि भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment