Chandigarh चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 15FacebookTwitterPinterestEmail एक वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों की अनेक मांगों को हल करने में सफलता हासिल की है : जसवंत सिंह जस्सा चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने सीटीयू के डीपू नं. दो में विशाल गेट रैली करके चुनाव का बिगुल बजा दिया है। यूनियन नेताओं जसवंत सिंह जस्सा, सतिंदर सिंह, आजाद सिंह, बलवीर सिंह व गोविंद दहिया ने बताया कि सीटीयू चुनावों में पिछले साल शेर पार्टी ने जीत हासिल करके कर्मचारियों की मांगों को हल करने में सफलता हासिल की है। सीटीयू में 40 नॉन ऐसी बसों को सीटीयू के बेड़े में शामिल कराया गया है। डिपु एक में बसें पार्किंग करने में आ रही दिक्कत को सीटीयू मैनेजमेंट के सहियोग से साथ वाली जमीन को शामिल करवाया गया है, जिसकी दीवार हो चुकी है। ड्राईवर कर्मचारियों के लिए यार्ड मास्टर की 20 पोस्टें भरने के लिए केस बनवा कर फाईल आगे भेजी गई है। स्टेशन सुपरवाइजर की खत्म हो रही चार पोस्टों को चंडीगढ़ प्रशासक से मंजूरी लेकर भरने में सफलता हासिल की है। समय-समय पर ड्राईवर, कंडक्टर और इंस्पेक्टर स्टाफ को नाईट अलाउंस की पेमेंट करवाई गई है और आगे तीन-तीन महीने के ओवर टाइम की पेमेंट करवाई जा रही है। जिन नये कंडक्टरों का प्रीबेशन पीरियड पूरा हो चुका है, उन सभी को इंक्रीमेंट लगाने का केस तैयार कर दिया है, जिसका लाभ जल्द सभी साथियों को मिलेगा। जिन 2017 के कंडक्टरों का सैलरी का ऐरीयर है, वह भी बन गया है, जोकि एक करोड़ रुपए के लगभग है। उसके लिए सीटीयू मैनेजमेंट ने चंडीगढ़ प्रशासन से बजट मांगा है, जिसका भुगतान भी जल्द हो जाएगा। यूनियन द्बारा इंस्पेक्टर/ सब इंस्पेक्टर, मकैनिक, हैंड मकैनिक और एसएसआई की प्रमोशन का लाभ भी दिलाया गया है। यूनियन ने सीटीयू मैनेजमेंट और चंडीगढ़ के प्रशासक से मिलकर नौकरी से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों को दुबारा नौकरी पर बहाल करवाया गया है और रहते कर्मचारियों के लिए कोशिश जारी है। यूनियन द्बारा प्राइवेट ऑपरेटरों से इलैक्ट्रिक बसें लेकर चंडीगढ़ में चलाने का विरोध किया जा रहा है। नई बसों के लिए मिले 20 करोड़ रुपए के बजट को नई बसों पर ही खर्चने के लिए चंडीगढ़ प्रशासक से मिलकर यूनियन की कोशिश जारी है और जल्द ही इसमें भी सफलता मिलेगी। अलग-अलग कैटेगरी की रैगुलर भर्ती का प्रोसेस चल रहा है। चंडीगढ़ से नये रुट हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान के लिए चालू किए गए है।सीटीयू के इतिहास में पहली बार चंडीगढ़ से सरकारी बसों के टाइम टेबल लागू किए गए है और सीटीयू में 31 साल के बाद वर्कशॉप कर्मचारियों की रैगुलर भर्ती चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के समय में हुई है। चंडीगढ़ में चल रही आठ स्टेट की सरकारी बसों के बारे में सभी स्टेट से रैसीपरोकल एग्रीमैंट करने के लिए कोशिश जारी है। चंडीगढ़ से गैरकानूनी चल रही प्राईवेट बसें, टैपू ट्रैवल, आटो रिक्शा, रैपिड और बस स्टैंड 43 से बिना प्रमिट चल रही इलीगल कोच बसों के खिलाफ यूनियन ने अपना मोर्चा खोल रखा है।इस विशाल गेट रैली को दविंदर सिंह, प्रधान, सीटीयू कंडक्टर यूनियन, सतिंदर पाल सिंह प्रगट, बीएमएस के प्रधान बलविंदर सिंह, कोआर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार, इंस्पेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह, महासचिव सोहन सिंह, मनदीप, अतर सिंह, तेजबीर सिंह, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह पनैचां, जतिंदर पाल सिंह, राजबीर सिंह, संजीव कुमार, गुरनाम सिंह और युनीयन के चेयरमैन राज कुमार, प्रधान जगदीश सिंह एवं पिशोरा सिंह ने संबोधित करते हुए कर्मचारियों से अपील की है कि इस बार फिर से शेर पार्टी को बहुमत से जिताएं। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान next post आई एम चंडीगढ़’ ऐप आम जनता के लिए नई परेशानी : अरविन्द सिंह You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.