Chandigarh जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी हैं, तब-तब संतों ने शस्त्र और शास्त्र दोनों उठाए हैं : श्री गोपाल मणि by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 19FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला, चण्डीगढ़ में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौ कथा’ के अंतर्गत आज कथा व्यास, गो-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘धेनु मानस’ ग्रंथ में भगवान परशुराम और गौ माता के प्रसंग को बहुत ही दिव्य और अनूठे दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।धेनु मानस कथा के दौरान भगवान परशुराम जी के चरित्र के मुख्य प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि परशुराम जी की भगवान शिव के प्रति अटूट और अद्वितीय निष्ठा थी। वे स्वयं ब्राह्मण कुल में जन्मे थे, लेकिन उनका शौर्य और पराक्रम सदा धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा।पूज्य महाराज जी ने समझाया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म, अनीति और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी हैं, तब-तब संतों और वीरों ने शस्त्र और शास्त्र दोनों को उठाया है। उन्होंने परशुराम जी की कठिन तपस्या और उनके क्रोध को धर्म की स्थापना से जोड़ते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन और उपासना भगवान शिव को समर्पित थी। कथा के माध्यम से यह दिव्य संदेश दिया गया महाराज जी के इन दिव्य विचारों से उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।कथा के दौरान आचार्य सीताशरण महाराज ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों के माध्यम से गौकथा की महिमा का सुंदर गुणगान किया। वहीं, व्यास गौरांग शरण मणि जी ने भक्त प्रह्लाद की कथा के प्रेरक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस पावन अवसर पर दिव्य गौकथा का रसपान करने के लिए बड़ी संख्या में गौभक्त गौशाला पहुंचे।कल (शनिवार) कथा के विश्राम (समापन) के अवसर पर सुबह 8:00 बजे हवन-यज्ञ, सुबह 9:00 बजे से अंतिम दिन की कथा और उसके उपरांत विशाल भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने चण्डीगढ़ में संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को किया संबोधित next post पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.