Uncategorized जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक राष्ट्रव्यापी महा-अभियान अविरल जारी रहेगा : पूज्य श्री गोपाल मणि by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 29FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम, रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट, शाखा कैम्बवाला, चण्डीगढ़ द्वारा पितृ पक्ष के पावन अवसर पर हो रही सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौकथा’ में आज गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धेनुमानस गौकथा का रसपान कराया। उन्होंने धेनुमानस ग्रंथ का प्राकट्य और महत्व बताते हुए कहा कि ‘धेनुमानस’ सद्ग्रन्थ का प्राकट्य साक्षात गौमाता की असीम अनुकंपा से हुआ है। इस ग्रंथ के माध्यम से पूरे देश में जनजागरण फैलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे प्राचीन सनातन शास्त्रों में सुबह उठकर सर्वप्रथम गौमाता के दर्शन करने का विधान है, जिससे मनुष्य के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि गोक्रांति मंच का मुख्य उद्देश्य ‘गौमाता को राष्ट्रमाता’ बनाने का है और इसके लिए महा-आंदोलन चलाया जा रहा है। कथा के दौरान महाराज श्री ने अपने जीवन के मुख्य संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब तक इस पावन धरा पर गौहत्या पूरी तरह बंद नहीं होती और गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह राष्ट्रव्यापी महा-अभियान अविरल जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में गौ माता की महाआरती की गई और उपस्थित समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीसिंगापुर मेंसिंगापुर बिजनेस फोरम के अंतर्गत आयोजित महत्वपूर्ण राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और बिजनेस लीडर्स के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संबंधी चर्चा करते हुए। next post जन शिक्षण संस्थान ने अरुण कुमार को स्किल डेवलपमेंट में 32 साल की समर्पित सेवा और योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया You may also like Chief Minister inaugurates, lays foundation stones for development... October 28, 2026 उकलाना हलके के गांव अग्रोहा में स्वर्गीय नम्बरदार... October 26, 2026 NSG के स्थापना दिवस पर इसके सभी जांबाजों... October 19, 2026 Ashok Singhal’s life remains an inspiration for commitment... October 16, 2026 ਅੱਜ ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਸਵਾਮੀਨਾਰਾਇਣ ਸੰਸਥਾਨ (ਸਰਧਾਰ... October 12, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 9, 2026 बजरंग बली के भक्तों के अदालत से बरी... October 8, 2026 श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के... October 7, 2026 हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा राजकीय... October 7, 2026 ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.