Chandigarh दिनेश दिक्षित को पंजाब भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल में बड़ी जिम्मेदारी, बने अतिरिक्त सोशल मीडिया प्रभारी चण्डीगढ़ : by Gurdeep Singh October 26, 2026 written by Gurdeep Singh October 26, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश संगठन महामंत्री तथा संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। दिनेश दिक्षित को सौंपी गई जिम्मेदारी के अंतर्गत इंटेलेक्चुअल सेल की सोशल मीडिया गतिविधियों का दायित्व शामिल होगा। इसके तहत पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसामान्य तक पहुंचाने से संबंधित कार्य किए जाएंगे। राजनीतिक विश्लेषण, मीडिया और संचार के क्षेत्र से जुड़े दिनेश दिक्षित की नियुक्ति को प्रदेश में भाजपा के इंटेलेक्चुअल सेल के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिनेश दिक्षित को मीडिया, पत्रकारिता और राजनीतिक संचार के क्षेत्र में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने भारत के प्रमुख समाचार प्रकाशनों और टेलीविजन मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में काम करने का अनुभव प्राप्त है। एक राजनीतिक विश्लेषक, पत्रकार एवं लेखक के रूप में वे राजनीति, जनसंचार, समसामयिक घटनाक्रम और राजनीतिक विमर्श से जुड़े विषयों का विश्लेषण करते हैं। मीडिया जगत में उनके अनुभव में समाचार लेखन, राजनीतिक घटनाओं का विश्लेषण, जनमत की समझ तथा प्रभावी संचार रणनीतियों से जुड़े विभिन्न पहलू शामिल हैं। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे रूपी रावण का दहन करने की अधिक जरूरत है : मोनिका भारद्वाज चण्डीगढ़ : next post मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रह्म ऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज में माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन You may also like मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन... October 26, 2026 आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे... October 26, 2026 त्योहारों के सीजन में व्यापारियों के हितों पर... October 26, 2026 पीजीजीसी-46 में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को... October 26, 2026 नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और... October 26, 2026 जाट भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में... October 26, 2026 वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से... October 26, 2026 चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने प्रशासक से व्यापारिक समस्याओं... October 26, 2026 नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा विषय पर आधारित... October 26, 2026 24×7 पानी परियोजना के बाद मनीमाजरा में धंसती... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.