Chandigarh नारी सम्मान को समर्पित रहा सेक्टर 24 का दशहरा : एसएसपी कँवरदीप कौर ने किया रावण दहन by Gurdeep Singh October 21, 2026 written by Gurdeep Singh October 21, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail नशे के पुतले को भी एसएसपी ने अग्नि देकर नशों के खिलाफ जनता को जागरूक किया चण्डीगढ़ : श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर 24 की तरफ से इस वर्ष 38वाँ दशहरा बड़े शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। नारी सम्मान को समर्पित ये दशहरा नारी सम्मान को समर्पित रहा। प्रभु श्री राम ने एक बार फिर लंकेश का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। इस कार्यक्रम में शहर की एसएसपी कँवरदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने साइबर ठगों से बचने और युद्ध नशा विरुद्ध संदेश दिया। नशे के विरुद्ध संदेश को लेकर तैयार किए गए एक पुतले को भी एसएसपी ने अग्नि दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। अन्य अतिथिगणों द्वारा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के 40,40,40 फीट के पुतलों को अग्नि दी गई। एसएसपी ने शहरवासियों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि असत्य पर सत्य अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत है। उन्होंने बताया कि बुराई या अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली और बड़ा क्यों ना हो उसका अंत एक न एक दिन निश्चित है और जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। इस मौके पर श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर 24 के चेयरमैन दर्शन कुमार कुंद्रा, प्रधान संदीप दहिया, उप प्रधान मीना गर्ग, सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी और हरभजन सिंह तथा जनक राज ने दशहरे पर आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और दशहरे पर्व को लेकर शहर वासियों को शुभकामनाएं दी। दशहरा पर्व मेले में उमड़ी भीड़ लोगों ने जमकर की खरीदारी मंगलवार को दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोग दशहरा ग्राउंड में दोपहर बाद 3:00 बजे से ही बच्चों को साथ आना शुरू हो गए थे। शाम होते ही सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मेलों में बच्चों के लिए खूब खरीदारी की। इससे पहले रावण कुंभकरण मेघनाथ और राम लक्ष्मण सीता हनुमान की कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। रावण कुंभकरण और मेघनाथ ने दिया साइबर ठगो से बचने और युद्ध नशे के विरुद्ध संदेश दिया विशेष अंदाज में जागरूक भी कियाधोखाधड़ी से बचने का संदेश चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को विशेष अंदाज में किया जागरूक नशामुक्त चंडीगढ़ का संदेश देकर पुतला भी जलायाकमेटी के सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की ओर से ‘नशामुक्त चंडीगढ़’ को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए प्रतीकात्मक रूप से नशे के पुतले का दहन भी किया ताकि समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और बेहतर व्यवस्थाएं की गई।सूर्यास्त के बाद मंत्रोच्चारण के साथ तीनों पुतलों का दहन किया गया शम्मी ने कहा की नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं है बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए चंडीगढ़ पुलिस को शहर के हर समाज हर वर्ग की जिम्मेदार नागरिकों सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और अन्य सामाजिक संगठनों को साथ लेकर अभियान चलाना चाहिए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान मे जन जागरूकता और जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए वही शहर में लगातार साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को विभिन्न माध्यमों से ठगी से बचने के लिए सावधान करती रहती है इस दिशा में साइबर अपराध पुलिस की ओर से सेक्टर 24 दशहरा आयोजन से पहले लोगों को आकर्षक तरीके से जागरूक किया गया इस दौरान हनुमान रावण कुंभकरण और मेघनाथ का किरदार निभा रहे कलाकारों ने हाथों में तख्तीया लेकर लोगों को साइबर ठगो से बचने के लिए जागरूक किया इस दौरान बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 डायल करें निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साँझा ना करें गूगल फर्जी कस्टमर केयर नंबर से सावधान रहें पैसे प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड पर स्कैन ना करें संदेश वाले लिंक पर क्लिक न करें अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो कॉल ना उठाएं और किसी को अपना ओटीपी ना बताए। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 43 बी द्वारा आयोजित दशहरे में एरिया पार्षद प्रेमलता एवं एसडीएम साउथ ईशा कम्बोज ने रावण के पुतलों का किया दहन You may also like बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 43 बी... October 21, 2026 श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-डी में... October 21, 2026 It was a pleasure to meet Haryana Chief... October 19, 2026 आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.