Uncategorized प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित by Gurdeep Singh September 29, 2026 written by Gurdeep Singh September 29, 2026 0FacebookTwitterPinterestEmail प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ की महासभा का आयोजन फेडरेशन के चेयरमैन जे.डी. गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।महासभा के दौरान फेडरेशन के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में नरेश बंसल का मुकाबला कमलजीत सिंह पंछी के साथ हुआ, जिसमें नरेश बंसल नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। नरेश बंसल के निर्वाचन के साथ फेडरेशन में नए नेतृत्व के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। नया नेतृत्व संगठन को और मजबूत बनाने तथा चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी एवं व्यापारिक समुदाय से जुड़े सदस्यों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। सदस्यों के हित और रचनात्मक संवाद पर रहेगा विशेष जोर निर्वाचन के बाद नरेश बंसल ने फेडरेशन के सभी सदस्यों का विश्वास, समर्थन एवं सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि नया नेतृत्व सभी सदस्यों को साथ लेकर सामूहिक, पारदर्शी एवं संगठन के व्यापक हित में कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि वे फेडरेशन के सभी सदस्यों के हृदय से आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और अपना समर्थन एवं सहयोग दिया। यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि सदस्यों द्वारा उन्हें सौंपी गई एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर प्रॉपर्टी फेडरेशन, चंडीगढ़ को और मजबूत बनाने तथा संस्था के सदस्यों की वास्तविक समस्याओं और चिंताओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए नया निरीक्षण ढांचा लागू next post खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार – मुख्यमंत्री You may also like खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन... September 29, 2026 CM congratulates athlete Seema Kumari on winning Bronze... September 28, 2026 CM urges universities to promote research aligned with needs of state September 28, 2026 हरियाणा के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का... September 28, 2026 भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक... September 28, 2026 हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बागवानी फसलों की... September 28, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... September 28, 2026 भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा... September 28, 2026 Renowned wrestler ‘The Great Khali’ pays courtesy visit... September 28, 2026 Loreto Convent School, Tara Hall, Shimla Hosts Annual... September 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.