Chandigarh भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 में प्रभु श्री राम कथा का आयोजन 6 अक्टूबर से by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 सी में 6 अक्टूबर से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रभु श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष एवं अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक प्रभु श्री राम कथा का गुणगान भजन कीर्तन सहित करेंगे। कथा के उपरांत भोजन प्रसाद इत्यादि की व्यवस्था भी रहेगी।भगवान परशुराम भवन में स्थित पूजा स्थल के मुख्य पुजारी एवं श्री देवालय पूजक परिषद के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि कथा से पहले एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल से सैक्टर 37 सी के अंदर होती हुई श्री सनातन धर्म मंदिर, सैक्टर 37 सी द्वारा अंतिम स्वागत सम्मान के बाद संपन्न होगी। कलश यात्रा मार्ग में स्थानीय श्रद्धालु निवासी परवीन शर्मा और प्रदीप शर्मा अपने अपने निवास स्थान से कलश यात्रा का स्वागत करेंगे। महामण्डलेश्वर किन्नर गुरु स्वामी सोनाक्षी जी महाराज कलश यात्रा को वैदिक विधि से प्रारम्भ करेंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post जन शिक्षण संस्थान ने अरुण कुमार को स्किल डेवलपमेंट में 32 साल की समर्पित सेवा और योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया next post हल्लोमाजरा वार्ड-20 में जंगल बना खाली ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा You may also like ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਖਿਲਾਫ਼ ਦਰਜ਼ ਕੀਤੀ... October 6, 2026 ਮਾਣਯੋਗ ਨੇਤਾ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਜੀ... October 6, 2026 ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਏਅਰਪੋਰਟ ਵਿਖੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਮਾਨਯੋਗ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ... October 6, 2026 श्री साईं रथ यात्रा में रामू राजस्थानी ग्रुप... October 6, 2026 नवरात्रि पर नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया... October 6, 2026 हल्लोमाजरा वार्ड-20 में जंगल बना खाली ग्राउंड बना... October 6, 2026 जन शिक्षण संस्थान ने अरुण कुमार को स्किल... October 6, 2026 हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल... October 5, 2026 निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.