Home » भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया

भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया

by Gurdeep Singh

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में दशहरा उत्सव के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा, लंका दहन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और समाज में सद्भाव, नैतिकता तथा धर्म की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं तथा क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जल्द ही शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आर.डब्ल्यू.ए. के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दशहरा उत्सव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सभी संस्थाओं एवं आर.डब्ल्यू.ए. का सहयोग लिया जाएगा, ताकि यह आयोजन पूरे शहर के लिए एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन सके।

इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला महापर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से दशहरा उत्सव में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में दशहरा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं।

इस बैठक में अमर बजाज, सोमनाथ ग्रोवर, बंसी लाल कुकरेजा, विपिन भाटिया, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, तिलक भाटिया, प्रेम बब्बर, सरदार मनीष जीत सिंह भाटिया, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, कमल कपूर, गगन अरोड़ा, मुकुल कपूर, आशु-आशीष अरोड़ा , सन्नी, अजय शर्मा, जतिन मलिक, सोनू, अमित नरूला, जितिन गाँधी, कल्लू मामा, अनिल अरोड़ा, भरत कपूर,  जनक भाटिया, मनीषा कपूर, शैला कपूर, जानवी भाटिया, सोनिया अरोड़ा, नेहा चौहान, मोनिका भाटिया, प्रदीप भाटिया, चिमन भाटिया, वरुण ग्रोवर, शिवम् तनेजा, पंकज अरोड़ा, अनुज नागपाल प्रदीप लखानी, जितिन भाटिया, प्रीतम भाटिया, अरविन्द शर्मा, कपिल कुमार,व् अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment