Chandigarh भाविप की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित : सेक्टर-40 का स्कूल रहा प्रथम by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद (भाविप) द्वारा स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय गीतों की समूहगान प्रतियोगिता सेक्टर 18-सी स्थित पीएम श्री राजकीय महिला मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुआ। प्रतियोगिता में चंडीगढ़, मोहाली और रोपड़ की विजेता टीमों के करीब 125 बच्चों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कलाकार बलकार सिद्धू उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् से हुई। प्रतियोगिता के नियमों के तहत सभी टीमों ने परिषद की पुस्तिका ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ में से एक हिंदी और एक संस्कृत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही चंडीगढ़ सेंट्रल व रोपड़ की टीमों ने लोक गीत भी गाए।वरिष्ठ संगीतज्ञों डॉ. पंकज माला शर्मा, सोमेश गुप्ता और डॉ. हरप्रीत सिंह के निर्णय के आधार पर समूहगान में राजकीय विद्यालय सेक्टर 40-ए की टीम प्रथम, सेक्टर 18-सी की टीम द्वितीय और मोहाली की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लोकगीत प्रतियोगिता में सेक्टर 18-सी की टीम ने प्रथम और रोपड़ ज़िला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाविप चंडीगढ़ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. एम. के. विरमानी और महासचिव मनजीत सिंह ने बच्चों को देशप्रेम की प्रेरणा दी। ट्रस्ट निदेशक अजय दत्ता ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनजीत कौर गिल, उषा अरोड़ा, एस आर शर्मा, सुकांत अब्रोल, राकेश दत्ता, राकेश मल्होत्रा, तिलक राज वधवा, सुमन गुप्ता, नवनीत गौर सहित परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। साथ में हैं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्री मुकेश शर्मा और गुरुग्राम के उपायुक्त श्री उत्तम सिंह। next post उत्तराखण्ड जन चेतना मंच द्वारा वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह का भव्य आयोजनबुजुर्गों ने पहाड़ी गीतों, शेरो-शायरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया खुशनुमा समय You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.