HaryanaLatestNational मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा। by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 16FacebookTwitterPinterestEmail मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग का दौरा किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग व्यावसायिक इकाइयों को एक ही स्थान पर एक साथ विकसित करने की संचालन प्रक्रिया का गहन अध्ययन किया। उन्होंने जल शोधन (वॉटर ट्रीटमेंट) से लेकर सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन तक की समस्त बारीकियों को विस्तार से समझा। साथ ही, व्यावसायिक इकाइयों के साथ-साथ मैनपावर के लिए व्यवस्थित, सुविधाजनक और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए सकारात्मक और निवेशक-अनुकूल माहौल तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरे का लक्ष्य राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा देना तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है।सुरबाना जुरोंग के विशेषज्ञों के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भविष्य के शहरों को विकसित करने तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सुदृढ़ व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा में प्रस्तावित IMT को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे न केवल उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤੀ ਮਹਿਲਾ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਨੇ 44 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਚੀਨ ਨੂੰ 1-0 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग (Surbana Jurong) का दौराकरते हुए। You may also like H.S.H Hereditary Prince Alois और H.R.H Hereditary Princess... October 28, 2026 गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित... October 28, 2026 गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ के... October 28, 2026 स्वदेशी महोत्सव-2026 का पोस्टर जारी, सामाजिक व धार्मिक... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता... October 26, 2026 *महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समतामूलक एवं संस्कारवान... October 26, 2026 नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi का कांग्रेस नेताओं... October 26, 2026 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin ने... October 26, 2026 भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के अनुयायियों के चरण... October 26, 2026 ranian parliamentary representatives met PM Modi, EAM Jaishankar,... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.