Haryana मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा अपनाई जा रही ‘गुड प्रेक्टिसिज’ की समीक्षा की by Gurdeep Singh September 29, 2026 written by Gurdeep Singh September 29, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देय भुगतान में यदि सरकारी विभाग के स्तर पर अनावश्यक विलंब होता है, तो संबंधित कंपनियों, फर्मों और ठेकेदारों को विलंबित अवधि के लिए ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को एक समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा अपनाई जा रही ‘गुड प्रेक्टिसिज’ की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कार्यों के लिए कंपनियों, फर्मों तथा ठेकेदारों से सेवाएं और कार्य लिए जाते हैं। ऐसे में निर्धारित प्रक्रिया के तहत देय राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना विभागों की जिम्मेदारी है। यदि किसी विभागीय स्तर पर भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होती है, तो इसका वित्तीय भार संबंधित फर्म या ठेकेदार पर नहीं पड़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा में भारत ही नहीं बल्कि अन्य विकसित देशों के मानकों के मुकाबले की व्यवस्था तैयार करनी है और यहां विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तैयार करनी है ताकि प्रदेश को अन्य राज्यों की तुलना में पहले ही विकसित राज्य बनाया जा सके।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के लिए कार्य करने वाली फर्में व ठेकेदार अक्सर बिलों के भुगतान में विलंब की शिकायत करते हैं जिसका न केवल विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ता है बल्कि परियोजनाओं के पूरा होने में भी विलंब होता है। एक ऐसी योजना तैयार की जाए, जिसमें भुगतान में देरी के मामलों की स्पष्ट प्रक्रिया, जिम्मेदारी और ब्याज भुगतान के प्रावधान निर्धारित हों। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विभागीय स्तर पर भुगतान संबंधी मामलों का समयबद्ध निपटारा हो और अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो।मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के स्तर पर अनावश्यक विलंब के कारण भुगतान समय पर नहीं हो पाता, तो ब्याज राशि की वसूली संबंधित जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी से की जाएगी। प्रस्तावित योजना में इसके लिए भी प्रावधान शामिल करने के निर्देश दिए।वित्त एवं योजना विभाग द्वारा अपनाई गई गुड प्रेक्टिसिज के बारे में जानकारी देते हुए विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा पूरे देश में हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां एक साल पहले एसपीवी-अर्जुन (स्पेशल पर्पज व्हीकल-(एआई फॉर रेजिलिएंट जॉब्स, अर्बन एयर क्वालिटी एंड नेक्स्ट-जेन स्किल्स) काउंसिल गठित की गई थी। इसके माध्यम से सभी 9 बड़े विभागों के बजट व कार्यों की निगरानी तथा स्वतंत्र सत्यापन किया जाता है। एसपीवी-अर्जुन काउंसिंल के माध्यम से 4000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को पूरी तरह परिणाम आधारित बनाया गया है। निर्धारित परिणामों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होने के बाद ही धनराशि जारी की जाती है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों में एक-एक विशेषज्ञ भी नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि इस काउंसिल के कार्य को प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वित किया जा सके।बैठक में सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानी क्षेत्र में स्वच्छ वायु के लिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्रियों का स्वच्छ वायु मंच बनाने की परिकल्पना भी प्रस्तुत की गई। इसके अंतर्गत हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार को एक साझा वायु क्षेत्र के रूप में देखते हुए सामूहिक रणनीति अपनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि अकेले किसी एक राज्य द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं होंगे, क्योंकि प्रदूषण सीमा पार जाकर दूसरे क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।कोषागार एवं लेखा विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनीकांथन ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने ई-स्टांपिंग की व्यवस्था अपने स्तर पर शुरू की। नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए इसमें सत्यापन की व्यवस्था व सुरक्षा मानक लागू किए गए हैं। वर्ष 2025-26 में 62,39,868 ई-स्टांप प्रमाणपत्र जारी किए गए, जिनकी कुल राशि लगभग 13,64,965 लाख रुपये रही।उन्होंने बताया कि राज्य में हरियाणा में सभी प्रकार के बिलों के डिजिटल प्रसंस्करण की ई-वाउचर के माध्यम से शुरुआत की गई। राज्य में वेतन प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल किया गया है और भौतिक वेतन बिलों तथा मैनुअल कागजी कार्य को समाप्त किया गया है। इसी प्रकार केंद्रीकृत ई-बिलिंग मंच का उपयोग हरियाणा सरकार के सभी विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार के भुगतान के लिए किया जा रहा है। वेतन बिल ऑनलाइन तैयार, सत्यापित और स्वीकृत किए जाते हैं। डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र आधारित स्वीकृति से प्रक्रिया की सुरक्षा एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित होती है तथा ई-कुबेर के माध्यम से कोषागार प्रणाली से सीधे भुगतान किया जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया में डिजिटल सिग्नेचर व डॉन्गल के गलत इस्तेमाल पर नियंत्रण करना भी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी डॉन्गल का गलत इस्तेमाल होता है तो वह अधिकारी जिम्मेदार होगा जिसे वह जारी किया गया है और इसके लिए सरकार को हुए नुकसान की भरपाई भी उसके वेतन से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जाए जिससे गलत तरीके से लाभ लेने की कोशिश करने वाले अस्पतालों में डर पैदा हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी प्रकार के कर्मचारियों, चाहे वे किसी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हों, का वेतन कॉन्ट्रैक्टर को देने की बजाय सीधा कर्मचारियों के खातों में भिजवाया जाए ताकि कॉन्ट्रैक्टर द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास पीड़ित और गरीब व्यक्ति को राहत देना है और गरीब व्यक्तियों के शोषण पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post बाला जी प्रेम मंडल ने गौशाला को चारा, सब्जियां और अन्य सामग्री भेंट की next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित नमो क्रिकेट लीग के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए। You may also like हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... September 29, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... September 29, 2026 हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज अंबाला... September 29, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विभिन्न विभागों... September 29, 2026 झज्जर लघु सचिवालय में एशियन गेम्स की गोल्ड... September 29, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला... September 29, 2026 योग से तन के साथ मन भी रहता... September 29, 2026 Haryana Governor Prof Ashim Kumar Ghosh paying a... September 29, 2026 हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के... September 28, 2026 हरियाणा में शॉर्ट-ड्यूरेशन बासमती का भाव, किसानों की... September 27, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.