Home » बाला जी प्रेम मंडल ने गौशाला को चारा, सब्जियां और अन्य सामग्री भेंट की

बाला जी प्रेम मंडल ने गौशाला को चारा, सब्जियां और अन्य सामग्री भेंट की

by Gurdeep Singh

श्री बाला जी प्रेम मंडल, चंडीगढ़ की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गौशाला की सेवा के लिए चारा, सब्जियां, आटा, घी, शक्कर और अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पंडित लवकी शर्मा को आमंत्रित किया गया था।
मंडल के सेक्रेटरी राजेश मित्तल ने बताया कि गौशाला, सीटीयू वर्कशॉप, फेज-1, चंडीगढ़ में सेवा के तहत जो सामग्री उपलब्ध करवाई गई, उसमें 12 तसले, 27.5 क्विंटल चारा, 200 किलो चौकर, 6 हैवी स्विच बोर्ड, 1500 किलो सब्जियां, 12 झाड़ू, 12 पीस फावड़े, काउ लिफ्टिंग मशीन, 200 किलो आटा, घी व शक्कर वाला चूरमा और 200 केले भेंट किए गए।
बैठक के दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को इसी प्रकार सेवा कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति जताई। इस अवसर पर मंडल के चेयरमैन अनिल मित्तल, प्रधान नवदीप मित्तल, सेक्रेटरी राजेश मित्तल और कोषाध्यक्ष कमल गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment