Home » रामदरबार में भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत चण्डीगढ़ : भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रामदरबार, चंडीगढ़ में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

रामदरबार में भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत चण्डीगढ़ : भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रामदरबार, चंडीगढ़ में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

by Gurdeep Singh

इस अवसर पर वार्ड-19 रामदरबार कॉंग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया गुरचरण सिंह ने अपने समस्त साथियों सहित शोभा यात्रा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बिरेन्द्र रॉय, ओम पाल चौटाला, बदन सिंह, ईश्वर सिंह, जंग बहादुर सिंह, रोहित चौटाला, धर्म चंद, आनंद कुमार, सतीश गहलोत, माम चंद,  सतीश टांक ,  सुभाष कुमार, तरसेम पाल, लक्ष्मी नारायण,  सोम पाल, शेर सिंह, श्रीओम, हिमांशु,  अशोक कुमार, बिजेंद्र यादव, अंकुश तिवारी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह और प्रदेश सचिव बीरेन्द्र रॉय ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी ने हमें रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म और मानवता का मार्ग दिखाया। उनका संदेश था कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है, जन्म से नहीं। हमें उनके बताए हुए समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चे मन से पश्चाताप और भक्ति से कोई भी व्यक्ति महान बन सकता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को जोड़ने का काम करती हैं।

अंत में सभी ने भगवान वाल्मीकि जी के जयकारों के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment