Chandigarh रेडक्रॉस के नाम पर फर्जीवाड़े पर शिकंजा, सेंट जॉन इंटरनेशनल के खिलाफ एफआईआर by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail कंडक्टर लाइसेंस के लिए फर्स्ट एड सर्टिफिकेट नाम पर 2500 रुपये लेने का आरोप चण्डीगढ़ : कंडक्टर लाइसेंस के नाम पर फर्स्ट एड सर्टिफिकेट का फर्जीवाड़ा करने वाली सेंट जॉन इंटरनेशनल एसोसिएशन के खिलाफ हांसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के संज्ञान में फर्स्ट एड सर्टिफिकेट बनाने का मामला आया, वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वाइस चेयरमैन के निर्देशों पर हांसी थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, हरियाणा परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कंडक्टर लाइसेंस के लिए फर्स्ट सर्टिफिकेट जारी करने के लिए एसोसिएशन अधिकृत नहीं है।कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रमाणपत्र हासिल करने वाले हांसी के एक युवक ने सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन पर कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ढाणी पीरान निवासी सुमेर सिंह ने कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र बनाने के लिए सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन की वेबसाइट से फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्ककिया। प्रमाणपत्र के लिए उससे ऑनलाइन भुगतान करवाया गया। शिकायत मंं बताया गया कि शिकायतकर्ता ने अलग-अलग चरणों में कुल 2500 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी किया गया। प्रमाणपत्र मिलने पर उसने कंडक्टर लाइसेंस के लिए हिसार स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में दस्तावेज जमा कराए तो आरटीए कार्यालय में संबंधित अधिकारी ने प्रमाणपत्र को अमान्य बताते हुए कहा कि इसे जारी करने वाली संस्था अधिकृत नहीं थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने प्रमाणपत्र जारी करने वाले लोगों से संपर्क कर पैसे वापस मांगे तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, उसने हरियाणा रेडक्रॉस मुख्यालय में संपर्क किया और अधिकारियों को फर्जीवाड़े बारे अवगत कराया। फर्जीवाड़े पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय की ओर से हांसी पुलिस को संबंधित फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर करने को लेकर पत्र लिखा। रेडक्रॉस की छवि से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त : अंकुश मिगलानी हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का कहना है कि रेडक्रॉस मुख्यालय की पहल पर सेंट जॉन इंटरनेशनल नामक संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रेडक्रॉस के नाम और प्रतिष्ठा का कथित तौर पर दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि संस्था की छवि धूमिल करने के मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। रेडक्रॉस की छवि से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post एनसीआईएसएम ने 14 पीजी पाठ्यक्रमों में 70 सीटों की दी मंजूरी, 2026-27 से होंगे नए दाखिले next post जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के दूसरे चरण के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में जुटेंगे हजारों युवा, तीन हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन You may also like भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Memorandum Submitted to Punjab Chief Secretary Demanding Formation... October 16, 2026 सीबीसी के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त सचिव दीपर्वा लाकड़ा... October 16, 2026 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईएमए,... October 16, 2026 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42... October 16, 2026 यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क स्थगित होना कैट... October 16, 2026 बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी... October 16, 2026 पीजीजीसी-46 के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) ने आर्टिफिशियल... October 16, 2026 ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.