Chandigarh वाइब्रेशंस व आर्य समाज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्त हुआ एकत्र by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail रक्तदान महादान है। युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को इस तरह की मुहिम में आगे आकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। इस भावना के साथ सेवा भाव पर प्रेरित करने के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘वाइब्रेशंस’ ने सेक्टर 7 के आर्य समाज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें युवाओं और लोकल निवासी हिस्सा बने। इस कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए वाइब्रेशंस संस्था व आर्य समाज के इस प्रयास को जमकर सराहा। वाइब्रेशंस के सदस्य जगननाथ बैंस ने बताया- हमेशा से संस्था संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रही है। हर साल इस तरह से रक्तदान शिविर का आयोजन करना होता रहता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और कीमती जिंदगियों को बचाना है। इस दौरान शिविर में संस्थापक नरेश जैकब सहित, डॉ. रूपेश सिंह (हेड, कॉर्पोरेट अफेयर्स, अडानी ग्रुप), संजीव कालरा आईपीएस (रिटायर्ड डीजीपी पंजाब) अश्वनी कुकरेजा (प्रकाश एंड संस), अनिल थापर (साईं फाउंडेशन), और हिमेंदर कौशिक (मालिक, मैक्सिम मैरी स्कूल) खासतौर पर मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post श्री राम जानकी सेवा मंडल, से. 45 डी द्वारा आयोजित रामलीला में केवट प्रसंग एवं राम वनवास का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया next post ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली 36 प्रमुख हस्तियों को किया सम्मानित You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.