Chandigarh साहूकार सिंह रावत की नई पुस्तक ‘सरस रामलीला’ का विमोचन; नई पीढ़ी को सही मार्ग दिखाना ही था मुख्य उद्देश्य by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail सेक्टर 7 स्थित गढ़वाल भ्रातृ रामलीला मण्डल में रामलीला के पावन अवसर पर साहूकार सिंह रावत द्वारा रचित हिंदी पुस्तक ‘सरस रामलीला’ का विमोचन किया गया। साहूकार सिंह वर्ष 1977 से गढ़वाल भ्रातृ रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य हैं। वह पिछले 50 वर्षों से रामलीला के लगभग सभी पात्रों का अभिनय करते आ रहे हैं और पिछले 10 वर्षों से लगातार रामलीला में निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं।पुस्तक विमोचन के अवसर पर साहूकार सिंह रावत अपनी धर्मपत्नी सरोजनी देवी के साथ मंच पर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का मुख्य आधार गोस्वामी तुलसीदास जी कृत ‘श्री रामचरितमानस’ है। लेखक का मुख्य उद्देश्य आज की दिशाहीन और भटकी हुई नई पीढ़ी को प्रभु श्री राम के चरित्र के माध्यम से सही मार्ग दिखाना और समाज में एक सकारात्मक संदेश देना है।पुस्तक विमोचन के इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप संधू उपस्थित रहे। उनके साथ ही सलाहकार जगदीश पुण्डीर, चेयरमैन अमित गोयल, प्रधान कुंदनलाल उनियाल, उपप्रधान धीरज राणा, महासचिव जगदीश गोदियाल, सचिव कुंवर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीन रमोला, डायरेक्टर गुरुदयाल बंगारी व मनोरथ जोशी, म्यूजिक डायरेक्टर पुष्कर सिंह बिष्ट, वेष-भूषा निर्देशक नरेंद्र सिंह बिष्ट, समाजसेवी प्रकाश गुसांई, अध्यक्ष अनु रता सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल वार्ता उपरांत समूह चित्र में। साथ में हैं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल व अधिकारीगण। next post सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन You may also like भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Memorandum Submitted to Punjab Chief Secretary Demanding Formation... October 16, 2026 सीबीसी के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त सचिव दीपर्वा लाकड़ा... October 16, 2026 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईएमए,... October 16, 2026 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42... October 16, 2026 यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क स्थगित होना कैट... October 16, 2026 बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी... October 16, 2026 पीजीजीसी-46 के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) ने आर्टिफिशियल... October 16, 2026 ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.