HaryanaLatestNational सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू* by Gurdeep Singh September 30, 2026 written by Gurdeep Singh September 30, 2026 19FacebookTwitterPinterestEmail *मुख्यमंत्री ने हरियाणा के इन्फ्लूएंसर्स दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए किया रवाना* *विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं से रूबरू होंगे हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स* *हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन सहित प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे दौरा* हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दोनों दलों को दोनों प्रदेशों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देखने तथा उनका गहनता से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए वास्तविक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इससे पूर्व दोनों दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है और आज दुनिया के अनेक देश भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछने से यातायात के समय में भारी कमी आई है, वहीं नए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और शेष जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप कुरुक्षेत्र की पावन धरा से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार हुआ है। उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का दल हरियाणा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अध्ययन करेगा। इसमें हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन, अटल लाइब्रेरी चुलकाना, सरस्वती उद्गम स्थल, हथनीकुंड, कलेसर, शहीद स्मारक अंबाला, एम्स झज्जर, बाढ़सा, रोहतक एलिवेटेड ट्रैक, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक, सिख म्यूजियम, दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे, आईएमटी खरखौदा और कर्ण लेक जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं स्थान शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव विकास दहिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, रंजीता मेहता और विधु रावल उपस्थित रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post AHSB Senior Annual Day Celebrates Excellence; Inaugural Sunita John Altiora Award Presented next post Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu participating in the CWC meeting at Indira Bhawan, New Delhi. You may also like ਡੋਰ-ਟੂ-ਡੋਰ ਮੁਹਿੰਮ, ਪਿੰਡ ਲੱਕੜਵਾਲਾ, ਹਲਕਾ ਮਲੋਟ October 19, 2026 Governor of Assam, Shri Laxman Acharya met Prime... October 19, 2026 आप-दा सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त... October 19, 2026 दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! October 19, 2026 Mohali is the place for GCCs. October 19, 2026 9th CII Manufacturing Excellence Exposition | 13–14 October... October 19, 2026 Positioning Mohali as the Next Technology Hub! October 19, 2026 भारत सेवाश्रम संघ ने सम और विषम परिस्थितियों... October 19, 2026 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन... October 19, 2026 विरासत और विकास में विश्वास करने वाली डबल... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.