Home » हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी हार्दिक बधाई चण्डीगढ़ :

हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी हार्दिक बधाई चण्डीगढ़ :

by Gurdeep Singh

सागर सहोड़ का चयन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से अवसाद की पहचान करने के विषय पर शोध करने के लिए हुआ है। उनका यह शोध मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

महासभा ने कहा कि सागर सहोड़ की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में शोध करने का अवसर प्राप्त करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और शैक्षणिक योग्यता का परिचायक है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उन्हें शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ ने सागर सहोड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने शोध के माध्यम से समाज और मानवता के कल्याण में योगदान देंगे तथा हिमाचल प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment