Chandigarh पर्यावरण प्रेमियों को निगम चुनाव में उतारेगा एनवायरनमेंटल ग्रुप : आवेदन आमंत्रित किएशहर के जाने-माने पर्यावरणविद् राहुल महाजन की पहल है एनवायरनमेंटल ग्रुप by Gurdeep Singh October 26, 2026 written by Gurdeep Singh October 26, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। शहर के 35 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए ड्रा के जरिए सीट रिजर्वेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिजर्वेशन के बाद बाद जहां पर भाजपा, कांग्रेस, आप और अकाली खुद के काम और टारगेट को दिखाकर चुनाव लड़ने और जीतने का दावा जता रहे हैं तो वहीं पर शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए एनवायरनमेंटल ग्रुप भी सामने आ रहा है। ये ग्रुप शहर के जाने-माने पर्यावरणविद् राहुल महाजन ने गठित किया है। इसके तहत शहर के सभी वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। इसके उम्मीदवार पर्यावरण प्रेमी होंगे। वे जीतने के बाद शहर की प्रकृति को बचाने की दिशा में काम करेंगे। एनवायरनमेंटल ग्रुप के फाउंडर राहुल महाजन ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य शहर के पर्यावरण को बचाना है। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां, नेता और अफसर सिर्फ वायदों और फाइलों में सिमटकर रह जाते हैं। ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि इस बार पर्यावरण को प्यार करने वाले सामने आएं और शहर के लिए कुछ अलग करके जाएं। उन्होंने कहा कि उनका कोई राजनीति एंजेडा अन्य राजनीतिक पार्टी की तरह नहीं होगा। सबसे पहले काम शहर के पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा और उसके बाद आम लोगों से जुड़ी हुई सुविधाओं और जरूरतों पर काम करेंगे। उनके मुताबिक वे वायदों और फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि शहर के लिए कुछ करके दिखाना चाहते हैं। कोई भी पर्यावरण प्रेमी लड़ सकता है चुनाव राहुल महाजन ने बताया कि एनवायरनमेंटल ग्रुप की तरफ से चुनाव आयोग की योग्यता को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवार का प्रकृति प्रेमी होना अनिवार्य है। चुनाव लड़ने का इच्छुक व्यक्ति उनसे दूरभाष नंबर 93162 15454 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार होगी और फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी हार्दिक बधाई चण्डीगढ़ : next post पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत You may also like मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन... October 26, 2026 दिनेश दिक्षित को पंजाब भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल में... October 26, 2026 आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे... October 26, 2026 त्योहारों के सीजन में व्यापारियों के हितों पर... October 26, 2026 पीजीजीसी-46 में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को... October 26, 2026 नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और... October 26, 2026 जाट भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में... October 26, 2026 वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से... October 26, 2026 चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने प्रशासक से व्यापारिक समस्याओं... October 26, 2026 नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा विषय पर आधारित... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.