Home » 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें संत सम्मेलन और भजन संध्या की तैयारियां पूरी

4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें संत सम्मेलन और भजन संध्या की तैयारियां पूरी

by Gurdeep Singh

श्री नंगली निवासी भगवान जी की असीम अनुकम्पा से श्री नंगली दरबार सेवा समिति (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर को “हर स्वांस श्री नंगली वाले के नाम” 10वें संत सम्मेलन एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर चंडीगढ़ के निकटवर्ती क्षेत्रों सहित कैथल, कुरुक्षेत्र, सरहिन्द, खन्ना और लुधियाना से भारी संख्या में संत समाज और श्री नंगली दरबार ट्रस्ट के पूज्य संत शिरकत करेंगे। सम्मेलन के दौरान पूज्य दादा गुरुदेव जी श्री परमहंस दयाल जी एवं श्री नंगली निवासी भगवान जी के त्याग, तपस्या, पावन जीवन-दर्शन और उनकी अलौकिक लीलाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला जाएगा, जिससे उपस्थित संगत को गुरु-भक्ति के सच्चे मार्ग की प्रेरणा मिल सके।

आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए समिति के प्रधान सेवक देशराज राणा ने बताया कि यह पावन समागम इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 स्थित श्री शिव मानस मन्दिर (नजदीक ट्रिब्यून चौक) में आयोजित होगा। समागम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे 31 लाइट पॉइंट से निकलने वाली भव्य रथ यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद दोपहर 02:00 बजे मंगल आरती और दोपहर 02:30 बजे से गुरु लीलाओं के भावपूर्ण वर्णन के साथ सत्संग एवं भजन संध्या का प्रवाह चलेगा। कार्यक्रम का समापन सायं 07:30 बजे गुरु के अटूट लंगर के साथ होगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं व धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित समय पर पधारकर संतों के वचनामृत और गुरु कृपा का लाभ उठाने का सादर अनुरोध किया है।

You may also like

Leave a Comment