Uncategorized खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार – मुख्यमंत्री by Gurdeep Singh September 29, 2026 written by Gurdeep Singh September 29, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले का किया शुभारंभमुख्यमंत्री ने युवाओं को नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव- मुख्यमंत्रीखेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 1,100 करोड़ रुपये खर्च: मुख्यमंत्री चंडीगढ़,28 सितंबर – पंचकूला की धरती आज उस समय युवा ऊर्जा, खेल भावना और नशामुक्त भारत के संकल्प की साक्षी बनी, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ताऊ देवीलाल खेल परिसर, सेक्टर-3 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में नमो क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रेरणा के स्रोत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान 4 अक्टूबर तक मुख्य मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पंचकूला में ही नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया गया था। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उदेश्य से आयोजित की जा रही नमो क्रिकेट लीग में 5 राज्यों की 3 हजार 200 से अधिक टीमों और 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। विभिन्न राज्यों से जीतकर 32 टीमें यहां पहुंची हैं। यह लीग आगामी 4 अक्तूबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सहयोगी संस्थाओं, आयोजन समिति, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रत्येक सहभागी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा की इस लीग का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम और उनके सेवा-संकल्प से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति माना है। उन्होंने खेल को स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास, रोजगार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। उन्हीं के प्रयासों से ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था जैसी पहलों से देश में खेलों का नया वातावरण बना है। आज छोटे शहरों, गांवों और साधारण परिवारों से निकलकर हमारे बेटे-बेटियां दुनिया के मंच पर तिरंगा ऊंचा कर रहे हैं। यही बदलते भारत की पहचान है। यही पहचान आपको इन दिनों जापान में चल रहे एशियाई खेलों में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की हरियाणा की मिट्टी में खेल और खिलाड़ी दोनों रचे-बसे हुए हैं। ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियाई खेल हाँ, राष्ट्रमंडल खेल हों या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं-हरियाणा के खिलाड़ियों ने बार-बार सिद्ध किया है कि छोटा प्रदेश होते हुए भी हमारा हौसला बहुत बड़ा है। यही हौसला हाल ही में ग्लासगो में हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देखने को मिला। इन खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। उन्होंने कहा की इन खेल उपलब्धियों का श्रेय प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहतन और सरकार की खेल नीति को जाता है। हरियाणा की खेल नीति स्पष्ट है-प्रतिभा को पहचान, खिलाड़ी को सम्मान और खेल को मजबूत आधार देना। राज्य सरकार नर्सरियों, आधुनिक स्टेडियमों, प्रशिक्षण सुविधाओं, नकद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों के माध्यम से खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद इनाम दिए जाते हैं । पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17 हजार 544 खिलाड़ियों को 742 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी है। इतना ही नहीं, हमने 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दी हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे का होना बेहद जरूरी है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की है। इसके अलावा खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए खेल नर्सरियों का जाल को बिछाया है। हमने प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियां खोली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग की थीम नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। आज इस मंच से हम सब संकल्प लें कि न तो नशा करेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री में उपस्थित खिलाड़ियों और आमजन को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित next post Haryana Governor Prof Ashim Kumar Ghosh paying a courtesy call on Union Home and Cooperation Minister Sh Amit Shah in New Delhi on September 28, 2026. You may also like प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व :... September 29, 2026 CM congratulates athlete Seema Kumari on winning Bronze... September 28, 2026 CM urges universities to promote research aligned with needs of state September 28, 2026 हरियाणा के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का... September 28, 2026 भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक... September 28, 2026 हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बागवानी फसलों की... September 28, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... September 28, 2026 भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा... September 28, 2026 Renowned wrestler ‘The Great Khali’ pays courtesy visit... September 28, 2026 Loreto Convent School, Tara Hall, Shimla Hosts Annual... September 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.