Home » नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करेंगे इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक : 17 तारीख को ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ेंगे

नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करेंगे इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक : 17 तारीख को ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ेंगे

by Gurdeep Singh

 युवाओं को नशे से दूर रखने और देशभक्ति व सेवा की भावना से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान में आगामी 17 तारीख को पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक शामिल होंगे। दोनों युवाओं को सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

अभियान के संयोजक संजीव राणा ने यह जानकारी देते हुए दोनों का समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संतों और कलाकारों की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान का संदेश अधिक युवाओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

राणा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उनकी ऊर्जा को पढ़ाई, खेल, कला और समाज सेवा से जोड़ना जरूरी है। इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज का मार्गदर्शन और बी प्राक की भागीदारी युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने तथा देश और समाज के लिए योगदान देने की प्रेरणा देगी।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक हों, परिवार की उम्मीदों को समझें और देशभक्ति की राह पर आगे बढ़ें। इस संकल्प में साथ देने के लिए हम पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और बी प्राक जी के आभारी हैं।

संजीव राणा ने युवाओं से अभियान का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए परिवारों, शिक्षण संस्थानों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

You may also like

Leave a Comment