ChandigarhLatest नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करेंगे इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक : 17 तारीख को ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ेंगे by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail युवाओं को नशे से दूर रखने और देशभक्ति व सेवा की भावना से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान में आगामी 17 तारीख को पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक शामिल होंगे। दोनों युवाओं को सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के संयोजक संजीव राणा ने यह जानकारी देते हुए दोनों का समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संतों और कलाकारों की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान का संदेश अधिक युवाओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। राणा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उनकी ऊर्जा को पढ़ाई, खेल, कला और समाज सेवा से जोड़ना जरूरी है। इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज का मार्गदर्शन और बी प्राक की भागीदारी युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने तथा देश और समाज के लिए योगदान देने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक हों, परिवार की उम्मीदों को समझें और देशभक्ति की राह पर आगे बढ़ें। इस संकल्प में साथ देने के लिए हम पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और बी प्राक जी के आभारी हैं। संजीव राणा ने युवाओं से अभियान का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए परिवारों, शिक्षण संस्थानों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर दिनेश दीक्षित की बीजेपी इंटेलेक्चुअल सेल के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात next post कैम्बवाला में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘धेनुमानस गौकथा’ का शुभारंभ You may also like ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤੀ ਮਹਿਲਾ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਨੇ... October 5, 2026 ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤ ਦਾ ਤਿਰੰਗਾ ਇੱਕ ਵਾਰ... October 5, 2026 ਅੱਜ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਕੈਡਮੀ, ਫਿਲੌਰ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ... October 5, 2026 ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤੀ ਪੁਰਸ਼ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਨੇ... October 5, 2026 ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਕਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ... October 5, 2026 ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਰੋਸ਼ਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬਿਹਤਰ... October 5, 2026 ਪਹਿਲੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ... October 5, 2026 ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਿੰਦਵੜੀ ਵਿਖੇ ਲੋਕਾਂ... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली... October 5, 2026 हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.