ChandigarhLatest कैम्बवाला में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘धेनुमानस गौकथा’ का शुभारंभ by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 28FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट, शाखा कैम्बवाला द्वारा पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौकथा’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह कथा पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज के मुखारविंद से 10 अक्टूबर तक गौ-कथा की रसधारा बहेगी। कथा रोजाना दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी।कथा आयोजन के उपलक्ष्य में आज एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सकेतड़ी शिव मंदिर से शुरू होकर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और ‘जय गोमाता’ के गगनभेदी जयघोष के साथ कथा स्थल श्री गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला के परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।कलश यात्रा के समापन के बाद कथा स्थल पर सुंदर भजन-कीर्तन और कथा प्रवचन गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धेनुमानस गौकथा का रसपान कराया और कार्यक्रम के अंत में गौ माता की महाआरती की गई और उपस्थित समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करेंगे इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक : 17 तारीख को ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ेंगे next post आया रे खिलौने वाला खिलौने लेकर आया रे… You may also like सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने सहित छह प्रमुख... November 13, 2026 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.